क्या IRCTC account से अपने दोस्त या रिश्तेदार की टिकट बुक कर सकते हैं ?

आप अगर IRCTC के user हैं और आप अपने पर्सनल IRCTC account से अपने दोस्त या रिश्तेदार की टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं । IRCTC के निमानुसार आप अपने दोस्त या रिश्तेदार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की रेल टिकट कर सकते हैं ।

अपवाहों से सावधान 

social मीडिया मे खबर आती रहती है की आप अगर अपने IRCTC account से किसी और की या उसके परिवार की टिकट बुक करते है तो आपको दंड दिया जा सकता है । जबकि ऐसा नही है लेकिन अगर आप कोई दुकान खोले है और आप रेल टिकट करके पैसे कमा रहे हैं तब आपको रेलवे ऐक्ट 1989 के सेक्शन 143 के तहत जुर्म माना जाता है। अन्यथा नही ।